छत्तीसगढ़

नहर किनारे मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

Admin2
1 Sept 2021 12:14 PM IST
नहर किनारे मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां ग्राम रालिया के साहू पारा में तालाब के किनारे नहर में एक नवजात शिशु का शव मिला है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार नवजात का शव किसानों ने खेत जाते समय देखा जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा मस्तूरी थाना को दिया गया। सूचना पाकर पुलिस टीम 112 के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story