छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल के सामने नाली में मिला नवजात शिशु का शव

Nil dhankar
31 Dec 2021 1:05 PM IST
जिला अस्पताल के सामने नाली में मिला नवजात शिशु का शव
x
छग न्यूज़

कवर्धा। एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जिला अस्पताल के सामने नाली में एक नवजात शिशु का शव मिला है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, नाली में मिला नवजात शिशु का शव पड़ा मिला है। ये शव जिला अस्पताल के सामने मिला। नवजात के दाहिने पैर को कुत्तों ने नोच खाया है। जो कि बेहद ही दर्दनाक है।

किसी अज्ञात शख्स ने नवजात को प्रसव के बाद ही नाली में फेंका दिया। आखिर एक मां अपने बच्चे को कैसे फेक सकती है। आस-पास के लोगों ने जब शव को नाली में पड़ा देखा तो इसकी जानकारी तुंरत पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Next Story