छत्तीसगढ़

झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, अब हुआ पूरा खुलासा, सच्चाई जान पुलिस भी रह गई हैरान

jantaserishta.com
6 April 2025 2:04 PM IST
झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, अब हुआ पूरा खुलासा, सच्चाई जान पुलिस भी रह गई हैरान
x
छत्तीसगढ़.
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग गर्भवती हो गई और उसने सात महीने के बच्चे को जन्म दिया, लेकिन डर से उसने बच्चे को झाड़ियों में फेंक दिया। मामला बगीचा थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, बगीचा थाना इलाके में 31 मार्च को राजपुरी नदी किनारे झाड़ियों में नवजात बच्ची मिली। राहगीर रोने की आवाज सुनकर पास पहुंचे तो बच्ची खून से लथपथ थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान खून से लथपथ बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भी रेफर किया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही थी, तभी एक नाबालिग लड़की खुद थाने पहुंची। पूरी घटना का खुलासा किया। उसने बताया कि डुमरटोली निवासी 26 साल का रितेश तिग्गा पिछले 3 साल से उसका यौन शोषण कर रहा था।
इस दौरान वह गर्भवती हो गई। उसने 7 माह की बच्ची को जन्म दिया, फिर डर की वजह से झाड़ियों में फेंक दिया।
बगीचा थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने बताया कि, नाबालिग की शिकायत के बाद आरोपी रितेश तिग्गा के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story