छत्तीसगढ़
घर के आंगन में मिला नवजात शिशु, पुलिस ने चाइल्ड संरक्षण को दी सूचना
jantaserishta.com
1 May 2024 8:59 PM IST

x
छत्तीसगढ़
बागबहार: ग्रामीण के आंगन पर रात में कोई नवजात शिशु को छोड़ दिया था। नवजात के रोने पर ग्रामीण अपनी पत्नी के साथ निकलकर नवजात को देखकर आसपास के ग्रामीणों को जानकारी देकर उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। वहीं पुलिस ने नवजात को ग्रामीण दंपत्ति को सौंप दिया है।
बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम धूमहाढोंढा निवासी रमेश भगत को उसके घर के आंगन मे एक अज्ञात नवजात शिशु रोते हुए मिला। जिस पर वह व उसकी पत्नी ने नवजात को बागबहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए ले गए।
ग्रामीण रमेश भगत ने बताया कि रात के लगभग एक बजे घर के आंगन में किसी बच्चे की रोने का आवाज आ रहा था जिसे सुनकर वह और उसकी पत्नी ने उस बच्चे के समीप जाकर देखा कि नवजात के मुंह पर टेप चिपका हुआ था और एक कपड़े में लिपटा हुआ था गर्मी की वजह से बच्चे के मुंह से टेप उखडा हुआ था गर्मी और भूख की वजह से नवजात रो रहा था।
जिसे लेकर वह तत्काल आसपास के लोगों को बुलाया और ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल बागबहार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आया। जहां चिकित्सकों ने नवजात शिशु का प्राथमिक उपचार करते हुए बताया कि यह नवजात अभी कमजोर है वही इसका वजन भी काफी कम है। चिकित्सकों के अनुसार नवजात शिशु लड़की है और छह से सात दिनों की है।
चिकित्सकों के अनुसार अभी नवजात शिशु का प्राथमिक उपचार किया गया है तथा अभी स्वस्थ है। मामले में बागबहार पुलिस ने अज्ञात माता पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है वही नवजात शिशु को पुलिस ने ग्रामीण दंपत्ति को सौंप दिया है और पुलिस ने नवजात शिशु को चाइल्ड संरक्षण जशपुर को इसकी सूचना दे दी गई है।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़घर के आंगन में मिला नवजात शिशुनवजात शिशुCG NewsChhattisgarh NewsNewborn baby found in the courtyard of the houseNewborn baby
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





