छत्तीसगढ़

नये मतदाताओं को बैज लगाकर किया सम्मानित

Shantanu Roy
25 Jan 2023 3:06 PM GMT
नये मतदाताओं को बैज लगाकर किया सम्मानित
x
छग
सुकमा। युवा शक्ति विवेकानंद परिसर सुकमा में बुधवार को 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस- 2023 के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाता दिवस हेतु पंचवाक्य (थीम) '' मतदान जैसा कुछ नही, मैं मतदान अवश्य करूंगा'' निर्धारित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा 1 बजे ''मैं भारत हूं'' गीत लॉन्च किया गया। जिला मुख्यालय के सभा कक्षा में कलेक्टर हरिस एस द्वारा सभी कर्मचारी अधिकारियों को मतदान के संबंध में जागरुकता के लिए शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भास्कर भट्टाचार्य सीआरपीएफ 2 बटालियन, ने कहा कि हमारा देश विश्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र में हम अपने पसंद के नेता चुन सकते है। उन्होंने 18 साल पूर्ण कर चुके मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि आप अपने पसंद के नेता चुनकर देश के विकास में अपना योगदान दे। हर एक वोट देश के प्रगति के लिए आवश्यक होता है। युवा मतदान को देश के विकास में विकास में अपना महत्व समझे और मतदान अवश्य करें।
कार्यक्रम में पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार का वितरण किया गया। साथ ही नये मतदाताओं को ईपीआईसी कार्ड और बैज लगाकर सम्मानित किया गया। भावी मतदाता जो अगले तिमाही या आने वाले वर्ष में मतदाता बनने के योग्य हो जाएंगे उनको केक काटकर प्रोत्साहित किया गया। युवा शक्ति विवेकानंद परिसर सुकमा में अतिथियों एवं मतदाताओं ने शपथ ली। कार्यक्रम में मतदाता जागरुकता हेतु साक्षरता क्लब एवं कॉलेज में नोडल प्रोफेसर के रूप में महेश नागर्ची को उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरुस्कृत किया गया। विधानसभा 90 कोंटा के 231 मतदान केंद्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु जय प्रकाश बघेल मिचवार 39 के बीएलओ, सलमान खान, उषा पांडे,पुल्ली राजकुमार छिंदगढ़ तहसील अक्षांश बेलेकर गादिरास तहसील, पालेश्वर उइके दोरनापाल तहसील अरविंद मौर्य कोंटा तहसील से उत्कृष्ट कर्मचारी के रूप में पुरस्कृत किया गया।
Next Story