
x
बहन की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रायपुर. राजधानी में डबल मर्डर से शहर में सनसनी फैल गई है. युवक ने परिवारिक विवाद के चलते सौतेली मां और भाई को मौत के घाट उतार दिया है. यह घटना रायपुर के सरोरा इलाके की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्डम के लिए भेजा. पुलिस ने आरोपी राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी राजकुमार साहू के पिता ने दो शादियां की थी. आरोपी का आपनी सौतेली मां और भाई से विवाद चल रहा था. मंगलवार को भी विवाद हुआ था, जिसके बाद आज आरोपी ने सैतेली मां, भाई और बहन पर हमला कर दिया. इस हमले में मां और भाई की मौत हो गई.
इधर, हमले में बहन की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर घटना की सूचना पर उरला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





