छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार हिंसा मामले में नया अपडेट

jantaserishta.com
11 July 2024 7:14 PM IST
बलौदाबाजार हिंसा मामले में नया अपडेट
x
बलौदाबाजार: बलौदाबाजार पुलिस की एसआईटी टीम 10 जून को ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखाम काटे जाने और उसके बाद बलौदाबाजार में हुए प्रदर्शन, हिंसा, लूटपाट व आगजनी मामले को लेकर लगातार कार्यवाही कर रही है. पुलिस की एसआईटी टीम आज भीम आर्मी के बलौदाबाजार के किशोर नवरंगे को दशहरा मैदान प्रदर्शन स्थल लेकर पहुंची और विस्तार पूर्वक पूछताछ कर प्रदर्शन स्थल का जायजा लिया और आरोपी से पूछताछ की.
राज्य शासन ने पूरे घटना के निष्पक्ष जांच के निर्देश दिया है, जिसके बाद एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम जांच में लगी हुई है. पुलिस मामले में अब तक 159 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है. वही गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story