छत्तीसगढ़
भाजयुमो अटल नगर मंडल की नई टीम घोषित, प्रफुल्ल साहू बने महामंत्री
Shantanu Roy
19 July 2026 10:54 PM IST

x
छग
Arang. आरंग। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) अटल नगर मंडल की नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। संगठन के विस्तार और युवाओं को अधिक सक्रिय भूमिका देने के उद्देश्य से जारी इस सूची में आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रीवा निवासी युवा नेता प्रफुल्ल साहू को मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के मार्गदर्शन में, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, भाजयुमो जिला अध्यक्ष पिंटू साहू एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष टेशवन बघेल की सहमति से की गई। अटल नगर मंडल अध्यक्ष महेश यादव ने नवीन पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी को संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष महेश यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित टीम भाजपा की रीति-नीति और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और युवा वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रफुल्ल साहू सहित पूरी टीम संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेगी।प्रफुल्ल साहू को महामंत्री बनाए जाने की खबर से ग्राम रीवा सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। साहू समाज के लोगों ने इसे समाज के युवाओं के लिए सम्मान की बात बताते हुए खुशी जताई है।
समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रफुल्ल साहू अपने मिलनसार व्यक्तित्व, सक्रिय सामाजिक कार्यों और संगठनात्मक क्षमता के बल पर पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।नियुक्ति के बाद प्रफुल्ल साहू ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को भाजपा से जोड़ने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा एवं भाजयुमो के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा साहू समाज के प्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





