छत्तीसगढ़

नए एसपी ने पुलिसकर्मियों को तत्काल सप्ताहिक अवकाश देने की घोषणा की

Nilmani Pal
6 May 2022 8:25 AM GMT
नए एसपी ने पुलिसकर्मियों को तत्काल सप्ताहिक अवकाश देने की घोषणा की
x

भिलाई। दुर्ग जिले के नवपदस्थ एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने आज पुलिस लाइन में जनरल परेड का निरीक्षण किया। जनरल परेड के बाद उन्होंने एसपी दरबार लगाया और पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी। पुलिस जवानों ने साप्ताहिक अवकाश न मिलने की बात बताई। पर एसपी ने तत्काल सप्ताहिक अवकाश देने की घोषणा की। अब जिले के सभी थाना व पुलिस चौकी में पदस्थ पुलिस कर्मियों को रोस्टर के हिसाब से साप्ताहिक अवकाश मिलेगा।

पुलिस लाइन दुर्ग में हुए जनरल परेड में एसपी समेत जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना व चौकी प्रभारी और पुलिस कर्मी शामिल हुए। उन्होंने परेड का निरीक्षण करने के बाद उत्कृष्ट टर्नआउट व ड्रिल करने वाले कर्मचारियों को इनाम दिया। साथ ही सही तरीके से वर्दी धारण करने वाले भी सम्मानित किए गए।

उन्होंने दरबार लगाकर पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी। जिसमें अधिकांश पुलिस कर्मियों ने साप्ताहिक अवकाश देने की बात रखी। वीआइपी जिला होने के कारण यहां के पुलिस कर्मियों को लंबे समय से साप्ताहिक अवकाश का लाभ नहीं मिल पा रहा था।



Next Story