छत्तीसगढ़
फ्लाइटों के संचालन को लेकर 27 मार्च से जारी होगा नया शेड्यूल
Nil dhankar
24 March 2022 11:15 AM IST

x
रायपुर। प्रदेश में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। साथ ही रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। इस बीच इसका असर हवाई उड़ानों पर भी पड़ा है। जानकारी के अनुसार अब बढ़ते गर्मी को देखते हुए 27 मार्च से विमानों की उड़ान के लिए नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।
बता दें कि विमान कंपनियां 27 मार्च से 29 अक्टूबर तय समय के हिसाब से फ्लाइट का संचालन करेंगी। इसके लिए विमानन अधिकारी आगामी दिनों के लिए शेड्यूल बनाना शुरू कर दिए है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि समर शेड्यूल में किसी भी नए शहर के लिए सीधी विमान सेवा की सुविधा नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रतिदिन 28 उड़ानों का संचालन किया जाएगा।
Next Story





