छत्तीसगढ़

IPS दीपांशु काबरा को नई जिम्मेदारी

jantaserishta.com
10 Nov 2024 9:18 AM IST
IPS दीपांशु काबरा को नई जिम्मेदारी
x

फाइल फोटो

रायपुर: छत्तीसगढ़ के 4 सीनियर IPS अफसरों के प्रभार में बदलाव हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दीपांशु काबरा प्रशिक्षण और अजाक की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं IG डॉ. आनंद छाबड़ा पुलिस प्रशिक्षण के IG में अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा IG ध्रुव गुप्ता और DIG अरविंद कुजूर शामिल है।
वहीं IPS ध्रुव गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक CCTNS/SCRB पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया है। इसके साथ ही IPS अरविंद कुजूर को पुलिस महानिरीक्षक CAF पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।
इसके पहले शुक्रवार को ASP और DSP रैंक के 36 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। ट्रांसफर लिस्ट में 11 एडिशनल SP और 25 DSP शामिल हैं। आदेश के मुताबिक ऋचा मिश्रा ASP यातायात दुर्ग बनाईं गईं। उमेश कश्यप बिलासपुर से जांजगीर-चांपा भेजे गए हैं। वहीं राजेंद्र जायसवाल को बिलासपुर ASP की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा पुलिसिंग में कसावट लाने डीएसपी स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। आशीष शुक्ला कबीरधाम DSP बनाए गए हैं। सतीश ठाकुर को फिर से रायपुर यातायात DSP की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस विभाग) के उप सचिव डीपी कौशल ने आदेश जारी किया है।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story