छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना जांच का नया रिकॉर्ड, एक ही दिन में करीब 62 हजार सैंपलों की जांच

jantaserishta.com
8 May 2021 5:58 PM IST
छत्तीसगढ़ में कोरोना जांच का नया रिकॉर्ड, एक ही दिन में करीब 62 हजार सैंपलों की जांच
x

फाइल फोटो 

सैंपल जांच का आंकड़ा लगातार दूसरे दिन 61 हजार से पार.

रायपुर:- कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए प्रदेश में 7 मई को रिकॉर्ड 61 हजार 939 सैंपलों की जांच की गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से एक दिन में यह सर्वाधिक संख्या में सैंपलों की जांच है। राज्य में लगातार दूसरे दिन सैंपल जांच के आंकड़े ने 61 हजार की संख्या पार की है। विगत 6 मई को भी 61 हजार 344 सैंपलों की जांच की गई थी। 7 मई को दुर्ग संभाग के पांच जिलों में 12 हजार 409, रायपुर संभाग के पांच जिलों में 12 हजार 452, बिलासपुर संभाग के छह जिलों में 17 हजार 968, सरगुजा संभाग के पांच जिलों में 8562 तथा बस्तर संभाग के सात जिलों में दस हजार 548 सैंपलों की जांच की गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story