छत्तीसगढ़

PHE विभाग में बड़ी सर्जरी, अधीक्षण और कार्यपालन अभियंताओं के तबादले

jantaserishta.com
27 Nov 2026 3:20 PM IST
PHE विभाग में बड़ी सर्जरी, अधीक्षण और कार्यपालन अभियंताओं के तबादले
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बड़ा बदलाव किया गया है। विभाग ने 26 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के पहले पृष्ठ पर 43 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी को नई पदस्थापना पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, अधीक्षण अभियंता प्रमोद सिंह कट्लम को मंडल अंबिकापुर से मंडल रायपुर भेजा गया है। वहीं बी.एन. भोयर को कार्यालय प्रमुख अभियंता, नया रायपुर से अधीक्षण अभियंता मंडल अंबिकापुर और एस.एन. पाण्डेय को कार्यालय प्रमुख अभियंता, नया रायपुर से अधीक्षण अभियंता मंडल दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story