छत्तीसगढ़

पदोन्नत सहायक अधीक्षक और राजस्व आडिटर की नवीन पदस्थापना आदेश जारी

Nilmani Pal
17 Nov 2022 4:01 PM IST
पदोन्नत सहायक अधीक्षक और राजस्व आडिटर की नवीन पदस्थापना आदेश जारी
x

जगदलपुर। संभागायुक्त श्याम धावड़े के द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति के अनुशंसा के आधार पर सहायक ग्रेड-02 से पदोन्नत सहायक अधीक्षक और राजस्व आडिटर को नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। जिसमें सहायक ग्रेड-02 से पदोन्नत सहायक अधीक्षक डीएल कौशिक को जिला कार्यालय कोण्डागांव, टी. शिवशंकर राव को जिला कार्यालय सुकमा, केबी जेना को जिला कार्यालय बस्तर और डीआर मण्डावी को जिला कार्यालय बीजापुर में नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। इसी प्रकार राजस्व आडिटर के रूप में श्री राजेन्द्र नाथ कुड़ियाम कमिश्नर कार्यालय बस्तर संभाग जगदलपुर में पदस्थापना की गई है।

Next Story