छत्तीसगढ़
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर लोकसभा क्षेत्र में विकास को नई रफ्तार
Shantanu Roy
3 Feb 2026 7:44 PM IST

x
छग
Raipur/New Delhi. रायपुर/नई दिल्ली। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के सतत नेतृत्व और प्रयासों से रायपुर लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर प्रगति पर हैं। ग्रामीण अंचलों में बुनियादी अधोसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अनुरोध पर राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मद से जिला रायपुर अंतर्गत आरंग एवं अभनपुर विकासखंड की 8 ग्राम पंचायतों में सीसी रोड निर्माण के लिए 70 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।
इसी प्रकार मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत सिमगा एवं बलौदा बाजार विकासखंड की 8 ग्राम पंचायतों में सीसी रोड निर्माण हेतु 80 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ठोस कदम है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुलभ होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच भी सशक्त होगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव के विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और आने वाले समय में भी विकास कार्यों की यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





