छत्तीसगढ़

मंत्री बने नए विधायकों का बजट सत्र में रहा अच्छा परफॉर्मेंस : सीएम विष्णुदेव साय

Nil dhankar
28 Feb 2024 4:38 PM IST
मंत्री बने नए विधायकों का बजट सत्र में रहा अच्छा परफॉर्मेंस : सीएम विष्णुदेव साय
x

रायपुर। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा मतदान के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग और फिर उसके बाद उपजे सियासी संकट पर प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसा हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस की नैय्या में छेद हो गया हैं और यही वजह कि सब अपने लिए सुरक्षित जगह ढूंढ रहे हैं। वे विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन सत्रावसान के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

मुख्यमंत्री ने बजट सत्र के दौरान नए सदस्यों के परफॉर्मेंस पर ख़ुशी जाहिर करते हुए उनके प्रदर्शन को अच्छा बताया। उन्होंने पहली बार मंत्री बने विधायकों के परफॉर्मेंस पर भी संतुष्टि जाहिर किया। उमेश पटेल के द्वारा साय सरकार पर कर्ज को लेकर उठायें गए सवाल प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हमनें 13000 करोड रुपए का कर्ज लिया है। युवा, महिला, किसान और ग्रामीणों के लिए यह कर्ज लिया है। हम कर्ज कांग्रेस सरकार की तरह नहीं ले रहे हैं। ओपी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार दिल्ली की ATM को भरती थी। कांग्रेस सरकार में हर जगह माफिया राज था।


Next Story