छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नई सूची कभी भी..

Admin2
3 Jan 2021 2:08 PM GMT
छत्तीसगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नई सूची कभी भी..
x

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षो की नई सूची कभी भी जारी हो सकती है. प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद इसकी अटकले लगाईं जा रही है. हालाँकि ऊपरी तौर पर धान खरीदी में आ रही व्यवधान को लेकर मीटिंग में चर्चा और केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति को सार्वजानिक किया जा रहा है. लेकिन अंदर खाने से जो खबर आ रही है. उसके अनुसार ब्लॉक अध्यक्षो की सूची फ़ाइनल कर ली है.जो कभी भी घोषित की जा सकती है. वहीं 10 से 12 दिनों के भीतर निगम मंडलो में भी नियुक्ति पर भी मुहर लगने की संभावना है. चर्चा है कि इसी महीने के दूसरे सप्ताह में सीएम भूपेश बघेल दिल्ली जाएंगे उनके दिल्ली से लौटते ही सूची जारी हो जाने की चर्चा है.

पीएल पुनिया ने दिया ये बयान-

प्रदेश के दौरे पर आए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने निगम मंडल की सूची को लेकर बड़ा बयान दिया है। पुनिया ने कहा है कि अभी कार्यकर्ताओं को 20 दिन और इंतजार करना होगा, प्रक्रिया जारी है तय समय में नियुक्तियां हो जाएंगी।

ताज़ा अपडेट के लिए देखते रहिए jantaserishta.com....

Next Story