छत्तीसगढ़

उत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मण्डल के देवबन्द-रुड़की सेक्शन में नई लाइन का कार्य जारी

Shantanu Roy
22 Feb 2023 8:17 PM IST
उत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मण्डल के देवबन्द-रुड़की सेक्शन में नई लाइन का कार्य जारी
x
बिलासपुर। उत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मण्डल के देवबन्द-रुड़की सेक्शन में नई लाइन का कार्य किया जा रह है एवं देवबन्द रेलवे स्टेशन को जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। यह कार्य दिनांक 25 से 27 फरवरी, 2023 तक किया जा रहा है।
इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-
परिवर्तन मार्ग से रवाना होने वाली गाडियां:-
1. दिनांक 25 एवं 26 फरवरी, 2023 को पूरी से चलने वाली 18477 पूरी-योगीनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग निज़ामुद्दीन -तिलक ब्रिज-नोली-टपरी जंक्शन होकर चलेगी।
देरी से रवाना होने वाली गाडियां:-
2. दिनांक 27 फरवरी, 2023 को पूरी से चलने वाली 18477 पूरी-योगीनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस को पूरी से 40 मिनिट देरी से रवाना होगी।
Next Story