छत्तीसगढ़

ईंधन बचत को लेकर “Nation First” की भावना के साथ नई पहल

SHIDDHANT
13 May 2026 11:09 PM IST
ईंधन बचत को लेकर “Nation First” की भावना के साथ नई पहल
x
छत्तीसगढ़
Raipur रायपुर: माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण एवं संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर किया गया आह्वान आज समय की मांग है। वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के इस कठिन दौर में पेट्रोल-डीजल जैसे मूल्यवान संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है। इसी भावना से प्रेरित होकर, मेरे आधिकारिक भ्रमणों के दौरान अब केवल अत्यावश्यक वाहनों को ही कारकेड में शामिल किया जाएगा। मैंने मंत्रीगणों तथा विभिन्न निगम-मंडलों के पदाधिकारियों से भी वाहनों एवं अन्य सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग का आग्रह किया है।

साथ ही, राज्य के समस्त शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में परिवर्तित करने की दिशा में ठोस कार्यवाही शुरू की जाएगी। मैं प्रदेशवासियों से हार्दिक अपील करता हूँ कि वे सार्वजनिक परिवहन का अधिकाधिक उपयोग करें, कारपूलिंग को अपनाएं और अनावश्यक निजी वाहनों के प्रयोग से बचें। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से हम बड़े परिवर्तन ला सकते हैं। आइए, हम सब “Nation First” की भावना के साथ ईंधन संरक्षण को एक जन-आंदोलन बनाएं। आपका एक जागरूक कदम राष्ट्र के हित में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
Next Story