छत्तीसगढ़

नई पहल : पुलिस वाहनों पर 1930 साइबर हेल्पलाइन स्टिकर आईजी ने लगाया

Nilmani Pal
10 Oct 2024 2:49 AM GMT
नई पहल : पुलिस वाहनों पर 1930 साइबर हेल्पलाइन स्टिकर आईजी ने लगाया
x

दुर्ग durg news। साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दुर्ग पुलिस ने एक नई पहल की शुरुआत की है। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के नेतृत्व में दुर्ग पुलिस ने अपने सभी वाहनों पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 का स्टिकर प्रदर्शित कर लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का अनूठा प्रयास किया है। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक साइबर हेल्पलाइन की जानकारी पहुंचाना और उन्हें साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक करना है। cg big news

इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत स्वयं पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने की, जिन्होंने अपनी शासकीय कार पर 1930 हेल्पलाइन का स्टिकर चिपकाकर इसे आम जनता तक पहुंचाने का संदेश दिया। इसके बाद दुर्ग पुलिस के सभी वाहनों पर इस स्टिकर को लगाया गया, ताकि आम जनता साइबर अपराधों की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर दे सके और आवश्यक सहायता प्राप्त कर सके।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 को हर नागरिक तक पहुंचाना और लोगों को यह जानकारी देना है कि साइबर अपराध होने की स्थिति में वे किस प्रकार मदद ले सकते हैं। इस पहल से नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ेगी एवम समाज को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और नागरिकों को तुरंत सहायता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

Next Story