छत्तीसगढ़

नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन अनुभवी राजनेता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Nil dhankar
22 Feb 2023 11:06 AM IST
नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन अनुभवी राजनेता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्टेट हैंगर में छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन का स्वागत करने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन अनुभवी राजनेता हैं। वे पांच बार विधायक रहे, अनेक विभागों के मंत्री रहे और राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। छत्तीसगढ़ को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा।

राज्यपाल को गार्ड आफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया

छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन आज सवेरे 9:45 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश अरुप कुमार गोस्वामी राजभवन में कल 23 फरवरी को सवेरे 11:30 बजे शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ,रायपुर संभाग के आयुक्त यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, आईजी अजय यादव, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Next Story