छत्तीसगढ़
नन्हे वैज्ञानिकों की नई उड़ान, बस्तर के होनहार विद्यार्थी विज्ञान की दुनिया देखने भुवनेश्वर रवाना
Shantanu Roy
27 Feb 2026 11:09 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला सरगुजा अजीत वसंत के मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा (प्रारंभिक) जिला सरगुजा द्वारा राष्ट्रीय अविष्कार योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा एवं नवाचार क्षमता को प्रोत्साहित करने हेतु जिले के चयनित छात्र-छात्राओं का दल ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र के शैक्षणिक भ्रमण हेतु अंबिकापुर से प्रातः 9 बजे रवाना हुआ। शहर की प्रथम महिला महापौर मंजूषा भगत ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को शुभकामनाओं सहित प्रस्थान कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन की यह दूरदर्शी एवं महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक वातावरण से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों की सोच को सीमाओं से बाहर ले जाकर उन्हें विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अनुभव विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
जिला मिशन समन्वयक सर्वजीत पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय अविष्कार योजना के अंतर्गत आयोजित यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम आधारित अधिगम को प्रयोगात्मक अनुभव से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। विज्ञान केंद्र में प्रदर्शित मॉडलों, प्रयोगों एवं वैज्ञानिक अवधारणाओं के प्रत्यक्ष अवलोकन से बच्चों की अनुसंधान प्रवृत्ति, तार्किक सोच एवं नवाचार कौशल का विकास होगा। उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचलों के मेधावी विद्यार्थियों को ऐसे अवसर प्रदान कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन देना योजना का प्रमुख उद्देश्य है। इस अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए जिले से पांच छात्र एवं पांच छात्राओं का चयन किया गया है, जो दूरस्थ एवं विशेष रूप से वंचित क्षेत्रों से हैं तथा अपने-अपने विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हैं। विशेष रूप से मैनपाट क्षेत्र के माझी समुदाय के चार छात्र इस दल में शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि ये सभी विद्यार्थी मैनपाट के हाथी प्रभावित क्षेत्रों के निवासी हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों एवं विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त की है। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, अनुभव और प्रेरणा से भरपूर अवसर सिद्ध होगा तथा उनके जीवन में नए लक्ष्य एवं संभावनाओं के द्वार खोलेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





