छत्तीसगढ़

जवाहर नगर मंडल में पदाधिकारियों की नई कार्यकारणी 2025 घोषित, MLA पुरंदर मिश्रा ने दी बधाई

Nil dhankar
20 Jun 2025 1:49 PM IST
जवाहर नगर मंडल में पदाधिकारियों की नई कार्यकारणी 2025 घोषित, MLA पुरंदर मिश्रा ने दी बधाई
x

रायपुर। रायपुर उत्तर विधान सभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने विधानसभा अन्तर्गत आने वाले जवाहर नगर मंडल के नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी 2025 की घोषित होने पर उन्हें समस्त पदाधिकारियों का सम्मानित किया है। उत्तर विधान सभा के विधायक पुरंदर मिश्रा जी ने सभी पदाधिकारियों को जगन्नाथन मंदिर स्थिति अपने निवास कार्यालय में भगवा गमछा पहना कर सम्मानित किया। प्रदेश नेतृत्व के द्वारा लिया गया इस निर्णय को विधायक ने स्वागत करते हुए जवाहर नगर मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देकर मिठाई बाटी ।

उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि आप सभी का चयन न केवल संगठन के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण और मेहनत का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि पार्टी ने आप में नेतृत्व की असीम संभावनाओं को पहचाना है।

आपके कुशल मार्गदर्शन में जवाहर नगर मंडल का संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी के विचारों और नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य नए उत्साह और ऊर्जा के साथ होगा। आपकी इस नई जिम्मेदारी से पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी, और आप सभी अपने कार्यक्षेत्र में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। भाजपा परिवार को आप पर गर्व है और भविष्य में आपकी सफलता की कामना करता है। चलो मिलकर संगठन को और सशक्त बनाएं और अपने नेतृत्व से पार्टी के लिए नए आयाम स्थापित करें।

Next Story