छत्तीसगढ़
नई शिक्षा नीति से देश के नव निर्माण को मिलेगी नई दिशा: बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
9 July 2026 7:40 PM IST

x
छग
New Delhi. नई दिल्ली। रायपुर के सांसद और छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति नए तरीके से देश के नव निहालों को नवनिर्माण की नित नई राह दिखाएगी। बृजमोहन अग्रवाल बृहस्पतिवार को देश के जाने-माने वाणिज्यिक संगठन एसोचेम द्वारा विकसित भारत शिक्षा अभियान पर राजधानी दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में आयोजित 18 वीं नेशनल एजुकेशन लीडरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट समिट 2026 में शिक्षा जगत में सक्रिय संस्थाओं और हस्तियों को सम्मानित करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) ने रट्टा मारने की पुरानी प्रणाली को जड़ से खत्म किया है।
अब भारतीय शिक्षा प्रणाली का ध्यान इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक युवाओं के अपस्किलिंग, स्टार्टअप इनोवेशन को बढ़ावा देने पर है। विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025 भारत को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर एक नयी पहचान देने का काम करेगा। समारोह के विशिष्ट अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत की थीम पर हमको140 करोड़ लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए देश के सुदुर क्षेत्रों पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देते हुए शिक्षा के स्तर को और ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास भी करना होगा तभी सभी लोगों को शिक्षित करते हुए हमारा देश उचित ढंग से और विकसित हो पाएगा। उन्होंने छत्तीसगढ़, झारखण्ड और ओड़िशा के सुदूरवर्ती स्थलों का हवाला देते हुए वंचितों के शैक्षिक विकास के लिए सघन प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमें शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत अभावग्रस्त संस्थाओं और गैरसरकारी संगठनों को अधिक से अधिक संसाधन उपलब्ध कराना होगा ताकि सभी को शिक्षा के समान अवसर प्राप्त हो सके।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ज़ोर देकर कहा कि विकसित भारत शिक्षा अभियान की हमारी थीम यही होना चाहिए।
Tagsबृजमोहन अग्रवालरायपुर सांसदछत्तीसगढ़ भाजपानई शिक्षा नीतिनरेंद्र मोदी सरकारविकसित भारत शिक्षा अभियाननेशनल एजुकेशन लीडरशिप समिटएसोचेमदिल्ली समिटशिक्षा नीतिभारतीय शिक्षा प्रणालीरट्टा प्रणाली खत्मयुवाओं का अपस्किलिंगकौशल विकासस्टार्टअप इनोवेशनउच्च शिक्षा सुधारविकसित भारतशिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025वैश्विक शिक्षाशिक्षा जगत सम्मानली मेरिडियन होटलवंचित शिक्षाग्रामीण शिक्षाछत्तीसगढ़ शिक्षा विकासझारखंड शिक्षाओडिशा शिक्षाशिक्षा में समान अवसरगैर सरकारी संगठनशिक्षा सुधारयुवा भविष्यआत्मनिर्भर भारतशिक्षा अभियानराष्ट्रीय विकाससांसद बयानBrijmohan AgrawalRaipur MPChhattisgarh BJPNew Education PolicyNarendra Modi GovernmentVikasit Bharat Shiksha AbhiyanNational Education Leadership SummitASSOCHAMDelhi SummitEducation PolicyIndian Education SystemEnd of Rote Learning SystemUpskilling of YouthSkill DevelopmentStartup InnovationHigher Education ReformsDeveloped IndiaEducation Foundation Bill 2025Global EducationEducation World HonorsLe Meridien HotelDisadvantaged EducationRural EducationChhattisgarh Education DevelopmentJharkhand EducationOdisha EducationEqual Opportunity in EducationNGOEducation ReformsYouth FutureSelf-reliant IndiaEducation CampaignNational DevelopmentMP Statementछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





