छत्तीसगढ़

लाखों की लागत से बनाया जाना था नई नाली, हो रहा भारी भ्रष्टाचार

Nilmani Pal
4 Sep 2023 9:29 AM GMT
लाखों की लागत से बनाया जाना था नई नाली, हो रहा भारी भ्रष्टाचार
x

गंडई। 9 लाख 11 हजार की लागत से वार्ड 11 मस्जिद पारा के पास नाली निर्माण का टेंडर हुवा था जिसमे ठेकेदार मनमानी करते हुए नए नाली को खाना पूर्ति के हिसाब से बना रहा है नए काम मे पूरे नाली को उखाड़ कर नए सिरे से बनाया जाना था पर इस नाली में नाली के दोनों दीवाल हो हटा कर उसी में लगे पुराने छड़ में नए पुराने छड़ को जोड़कर बनाया जा रहा है मामले को लेकर वार्ड वासी भी बात कर रहे है कि इस नाली को भ्रटाचार की भेंट चढ़ाया जा रहा है।

मिली जानकारी अनुसार नगर पंचायत गंडई स्थित मस्जिद पारा जो वार्ड 09 ,वार्ड 10 एवम वार्ड 11 का संगम स्थल है में वार्ड क्रमांक 11 में आने वाले स्थान पर नई नाली का निर्माण कार्य का टेंडर जारी किया गया था जिसकी लागत राशि 9 लाख 11 हजार रुपये था इसका ठेका ख़ैरागढ़ निवासी सौरभ सिंग द्वारा लिया गया था पर उनके द्वारा काम को आरंभ नही किया जा रहा था इस सम्बंध में जानकारो के बताए अनुसार निकाय से नोटिश भी जारी किया गया था अंत मे काम होता न देख इस कार्य को अन्य ठेकेदार किशन यादव के द्वारा कराया जा रहा है।मिली जानकारी अनुसार इस कार्य को नए सिरे से कराया जाना था जिसमे पुराने नाली को दीवाल एवम बेस सहित उखाड़ कर नया बनाया जाना चाहिए था पर इसमे बेस को उखाड़ा ही नही जा रहा बल्कि नाली के दोनों दीवाल को तोड़कर नाली के बेस के पुराने चढ़ में नए पुराने छड़ को जोड़कर मात्रा नाली के दोनों दीवाल को नया बनाया जा रहा है।

वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद पूर्णिमा कुंजाम ने बताया कि नाली निर्माण कार्य सही तरीके से नही किया जा रहा है मैं इसे लेकर शिकायत करूंगी।

गंडई वार्ड 09 निवासी शेख एजाज ने बताया कि ये नाली भ्रस्टाचार की भेंट चढ़ रही है नाली को आड़ा तिरछा पुराने छड़ से बनाया जा रहा नाली निर्माण में कोई गुणवत्ता नही है।


Next Story