छत्तीसगढ़

स्टेट कैपिटल रीजन से छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा

Shantanu Roy
12 July 2025 6:39 PM IST
स्टेट कैपिटल रीजन से छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य में 'स्टेट कैपिटल रीजन' (State Capital Region) की अवधारणा को लागू किया जा रहा है, जिसके तहत 23 शहरों को जोड़ते हुए एक समन्वित और तकनीकी रूप से मजबूत शहरी विकास योजना बनाई जा रही है। इससे न केवल शहरी क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। इस योजना के तहत 17 साल बाद पहली बार शहरी नियोजन विभाग में बड़ी भर्ती की जा रही है। 50 टाउन प्लानर्स की नियुक्ति की जाएगी।


जिससे विभाग की तकनीकी क्षमता में इज़ाफा होगा। वहीं, बीते 10 वर्षों से लंबित पदों को भी स्वीकृति दे दी गई है। स्टेट कैपिटल रीजन को मास्टर प्लान के रूप में मजबूती देने की दिशा में राज्य सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। अब 23 शहरों की योजनाओं और नक्शों को तेजी से मंजूरी मिलेगी, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही, नई योजनाओं में पोस्टिंग की प्रक्रिया भी सरल और त्वरित होगी। राज्य सरकार का दावा है कि इससे शहरी विकास को तकनीकी मजबूती मिलेगी और छत्तीसगढ़ एक स्मार्ट प्लानिंग वाला मॉडल राज्य बनेगा। 'सुशासन की सरकार' के इस नए प्रयास को राज्य में 'स्मार्ट विकास' की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।
Tagsस्टेट कैपिटल रीजनशहरी विकासछत्तीसगढ़ स्मार्ट प्लानिंगTown Planners RecruitmentUrban Planning ChhattisgarhMaster Plan ApprovalRaipur DevelopmentUrban Employment Opportunitiesराज्य शहरी नियोजनस्मार्ट राज्य योजनाState Capital Region PlanningChhattisgarh Master PlanUrban Growth Chhattisgarhछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story