छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नए DGP अशोक जुनेजा ने की मुलाकात
Nil dhankar
11 Nov 2021 6:56 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। IPS अशोक जुनेजा अब छत्तीसगढ़ पुलिस के नए मुखिया होगें। राज्य सरकार ने उन्हें अब DGP की जिम्मेदारी दी है। छत्तीसगढ़ CMO ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि अशोक जुनेजा 1989 बैच के IPS अधिकारी है। राज्य सरकार की ओर जारी आदेश के मुताबिक IPS अशोक जुनेजा को डीजीपी के साथ साथ नक्सल ऑपेरशन/एस.आई.बी. एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, छसबल तथा एस.टी.एफ का प्रभार भी संभालेंगे। इससे पहले डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे डीएम अवस्थी को अब पुलिस विभाग भेजा गया है।
Next Story





