छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री सामुहिक कन्या विवाह योजना से नये जोड़ो ने एक दूजे का थामा हाथ

jantaserishta.com
27 March 2022 4:51 PM IST
मुख्यमंत्री सामुहिक कन्या विवाह योजना से नये जोड़ो ने एक दूजे का थामा हाथ
x

दंतेवाड़ा: किसी भी परिवार के लिए विवाह एक खुशी का अवसर होता है। जहां लोग परिवारिक विवाह में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखना चाहते लेकिन निम्नवर्गीय परिवारों के लिए कन्या का विवाह करना एक बड़ी चिंता होती है। जहां आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण कई गरीब कन्याओं का विवाह रूका रहता है या अन्य लोगों से वित्तीय सहायता लेकर विवाह के खर्च किये जाते हैं। जिसकी भरपाई कन्या का परिवार कई सालों तक करता रहता है। लेकिन अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से निम्नवर्गीय परिवारों की समस्याएं दूर हुई है। जिले के दन्तेवाड़ा विकासखण्ड के ग्राम बालपेट निवासी श्री सुखधर ने बताया कि आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण मैं शादी नहीं करवा पा रहा था। इसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से जानकारी हुई कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत पंजीयन कराने पर सरकार द्वारा विवाह संपन्न कराये जाते हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में विवाह करने के लिए राजी हो गये। आज निलधर और दशरती शादी के बंधन में बंधकर प्रसन्न है और मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते है। ऐसे ही बचेली के सरीता और मोसा, अंजली और धनपति, आंचल और प्रकाश आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से परिणय सूत्र में बंधे और खुशी जाहिर करते हुए शासन और प्रशासन को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निम्नवर्गीय परिवारों के बेटियों के विवाह में होने वाली आर्थिक परेशानियों एवं अनावश्यक खर्चो को रोकने तथा सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देने, सामाजिक स्थिति में सुधार लाने, सामूहिक विवाहों को प्रोत्साहित करने तथा विवाह में दहेज के लेनदेन और बाल विवाह की रोकथाम के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसमें विवाह तथा उसके पश्चात उपहार स्वरूप 25 हजार रूपये की गृहस्थी के सामान भी दिये जाते है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story