छत्तीसगढ़

नये कलेक्टर डोमन सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

jantaserishta.com
18 Jan 2022 5:41 PM IST
नये कलेक्टर डोमन सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया
x

बलौदाबाजार: जिले के नये कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे महासमुंद से स्थान्तरित होकर यहां आए हैं। सिंह ने वर्तमान कलेक्टर सुनील कुमार जैन से आज यहां जिला कार्यालय में पूर्वान्ह चार्ज लिया। जैन ने कलेक्टोरेट पहुंचने पर नवनियुक्त पदस्थ कलेक्टर सिंह का स्वागत किया। सिंह जिले के सातवें कलेक्टर हैं। वे वर्ष 2009 बैच के आईएएस अफसर हैं। इसके पहले महासमुंद के अलावा कांकेर,मुंगेली, कोरिया एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कलेक्टर रह चुके हैं।

नये कलेक्टर का स्वागत, निवर्तमान कलेक्टर को दी गयी सादर विदाई इसके साथ ही आज जिला पंचायत सभागार में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में नये कलेक्टर डोमन सिंह का स्वागत एवं निवर्तमान कलेक्टर सुनील कुमार जैन को सादर विदाई दी गयी। इस दौरान सभी जिला अधिकारियों ने जैन के साथ कार्य किए हुए स्मृतियों को साझा किए साथ ही उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता,जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की, बलौदाबाजार एसडीएम आईएएस प्रतिष्ठा ममगाईं सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित रहे। गौरतलब है कि राज्य शासन ने सुनील कुमार जैन को अब विशेष सचिव स्कूल शिक्षा एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय की जिम्मेदारी दी गयी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story