छत्तीसगढ़

छग हाईकोर्ट के नये सीजे कल लेंगे शपथ

Nil dhankar
28 March 2023 6:52 AM IST
छग हाईकोर्ट के नये सीजे कल लेंगे शपथ
x

रायपुर,। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के शपथ ग्रहण समारोह की आवश्यक तैयारियों के लिए अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। शपथ ग्रहण समारोह 29 मार्च को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित होगा। इस संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा, गृह विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, कमिश्नर रायपुर यशवंत कुमार और आईजी अजय यादव, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो और सचिव जीएडी डी.डी.सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Next Story