छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना में नई हितग्राही जुड़ेंगी, महिला मंत्री ने की घोषणा

Nil dhankar
8 March 2025 2:00 PM IST
महतारी वंदन योजना में नई हितग्राही जुड़ेंगी, महिला मंत्री ने की घोषणा
x

रायपुर। आज पूरा देश अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर में राजधानी रायपुर में महिला मड़ई का आयोजन हुआ है। ’सशक्त महिला समृद्ध महिला’ की थीम पर इस मड़ई का आयोजन किया गया। आज महिला मड़ई का अंतिम दिन है। इस अवसर पर आज महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहुंची।

इसी बीच उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया। मंत्री राजवाड़े ने नवविवाहित महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि आने वाले समय में महतारी वंदन योजना में नई हितग्राही जुड़ेंगी। नवविवाहित और छुटी हुई महिलाएं को नई हितग्राही बनेंगी। मैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्वास दिलाती हूं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि BJP की सरकार बनाने में महतारी वंदन योजना की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 5 साल कांग्रेस सरकार महिलाओं के लिए कुछ नहीं की, आज हमारी महतारी वंदन योजना देख कांग्रेसी आश्चर्य में है।

Next Story