छत्तीसगढ़

कोरबा में परिवारवाद का होगा खात्मा : भाजपा

Nilmani Pal
1 May 2024 10:07 AM IST
कोरबा में परिवारवाद का होगा खात्मा : भाजपा
x

रायपुर। छग बीजेपी ने X पर कॉर्टून जारी किया है। जिसमें लिखा, कोरबा में परिवारवाद का होगा खात्मा

कांग्रेस में इस बाद विवाद नहीं छेड़छाड़

दरअसल, राधिका खेड़ा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं के बीच विवाद की खबर है। मामला मंगलवार का बताया जा रहा है, जब मीडिया में बयान देने को लेकर नेताओं में विवाद हो गया। कहा जा रहा है कि राजीव भवन में राधिका खेड़ा स्थानीय नेताओं और प्रवक्ताओं के साथ मौजूद थीं, विवाद तभी हुआ। चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी के मीडिया के काम में दखलअंदाजी को लेकर बहस शुरू हुई। तू-तू, मैं-मैं इस कदर बढ़ी की राधिका खेड़ा रोने लगीं। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पीसीसी चीफ दीपक बैज और पार्टी के बड़े नेताओं को दी।

राधिका खेड़ा ने कहा,

'मेरी 40 साल की उम्र में मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। मेरी इतनी बेइज्जती कभी नहीं हुई। मैं जब उससे बात करती हूं, वो मुझ पर चिल्लाता है।'

Next Story