छत्तीसगढ़

भतीजे ने ली चाचा की जान लेने की कोशिश, चाकू से किया हमला

Nil dhankar
20 July 2022 2:46 PM IST
भतीजे ने ली चाचा की जान लेने की कोशिश, चाकू से किया हमला
x
CG

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में युवक ने अपने बुजुर्ग चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग चाचा घायल हो गया। लकड़ी उठाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और युवक ने चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच पहले से ही संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। यह मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा के दीनदयाल कॉलोनी में निवास करने वाले राजू सूर्यवंशी (60 साल) का पुस्तैनी मकान भाठापारा में है। वह पुरानी लकड़ी ट्रैक्टर से उठा रहा था। उसी समय उसका भतीजा हंसराज (26 साल) चाचा को लकड़ी उठाने से मना कर दिया और झगड़ा करने करने लगा। इसके बाद ही दोनों के बीच लकड़ी उठाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। पुरानी बातों को लेकर भी दोनों झगड़ने लगे। इस बीच युवक ने अपने बुजुर्ग चाचा पर चाकू से कई वार किए, जिसके बाद युवक फरार हो गया था। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने चाचा को अस्पताल में भर्ती कराया। हमले में चाचा की पीठ और पेट में चोटें आई हैं। उसका उपचार अभी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को भी इस बात की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर कर रही है।


Next Story