छत्तीसगढ़

भतीजे ने की बड़े पिता की हत्या की कोशिश, पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले

Nil dhankar
26 Nov 2024 7:49 AM IST
भतीजे ने की बड़े पिता की हत्या की कोशिश, पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले
x
पढ़े पूरी खबर

जगदलपुर। जिले के नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम तारागुड़ा में जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने अपने बड़े पिता को जिंदा जलाने की कोशिश की है। घटना में बड़े पिता 70 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गये और उसे गंभीर अवस्था में मेकाज में भर्ती किया गया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि उलनार में रहने वाला 35 वर्षीय शिबो कश्यप तारागुड़ा में रहने वाले 60 वर्षीय लखमूराम से नाराज चल रहा था, दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा था।

शिबो लखमू का रिश्ते में भतीजा लगता है। विवाद के बीच अचानक ही शिबो रात में लखमू के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इस बीच उसने लखमू पर पेट्रोल छिड़क दिया और माचिस मार दी। घटना में लखमू का चेहरा, सीना, दोनों हाथ, दोनों घुटना बुरी तरह से झुलस गये हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Next Story