छत्तीसगढ़
भतीजे ने किया डबल मर्डर, चाचा और भाई की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या
Nil dhankar
30 Dec 2021 12:24 PM IST

x
छग न्यूज़
सूरजपुर। सूरजपुर जिले के कुंज नगर गांव में एक भतीजे में अपने ही सगे चाचा और सगे चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से मारकर उनकी हत्या कर दी है। बताया जा रहा है दोनों के बीच कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मामला जय नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद में भतीजे ने अपने सगे चाचा और सगे चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से मारकर उनकी हत्या कर दी। वही दोनो के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। विवाद इतना बड़ गया था कि लड़ाई में बदल गया। आरोपी हत्या के बाद मौके से हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार आरोपी की खोज में जुट गई है। मामला जय नगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर गांव का है।
Next Story





