छत्तीसगढ़

भतीजे ने तोड़ दी चाची की नाक, जुर्म दर्ज

Nilmani Pal
17 Dec 2021 2:09 PM IST
भतीजे ने तोड़ दी चाची की नाक, जुर्म दर्ज
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। कोटा के पुरानी बस्ती में युवक अपनी मां को पीट रहा था। इस दौरान बीच बचाव करने पर युवक ने अपनी चाची के चेहरे में गर्म चाय फेंक दी। इसके बाद मुक्कामारकर नाक तोड़ दी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। कोटा में रहने वाली आशा शुक्ला(52) गृहणी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनके जेठ माताफेर शुक्ला का बेटा केशव नशेड़ी है। वह नशे में आए दिन अपनी मां से मारपीट करता है। गुस्र्वार को मोहल्ले में जितेंद्र मिश्रा के घर तेरहवीं का कार्यक्रम था। महिला कार्याक्रम में शामिल होने गई थी। इसी दौरान किसी ने बताया कि केशव अपनी मां द्रोपती की पिटाई कर रहा है। इस पर आशा अपनी जेठानी को बचाने के लिए पहुंच गईं।

वहां अपनी जेठानी से हालचाल पूछने के बाद भतीजे केशव से मारपीट के संबंध में पूछताछ की। इस पर युवक ने अपनी चाची के चेहरे में गर्म चाय फेंक दी। इस पर महिला ने शोर मचाते हुए अपने भतीजे को डांट लगाई। तब केशव ने मुक्का मारकर चाची की नाक तोड़ दी। महिला ने इसकी शिकायत करने कोटा थाने जाने लगी तो युवक पकड़ लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

आरोपित युवक आए दिन अपनी मां से मारपीट करता है। गुरुवार की दोपहर भी वह अपनी मां की पिटाई कर घर में ही था। इस दौरान उसकी चाची ने समझाइश देते हुए घटना के संबंध में पूछा। इस पर युवक ने गलती करने पर सजा देने की बात कही। साथ ही उसने अपनी चाची पर भी गर्म चाय फेंक दिया।


Next Story