छत्तीसगढ़
भतीजे ने कर दी चाचा की पिटाई: सिर, हाथ और पैर में आई गंभीर चोट
Nil dhankar
28 Feb 2022 5:22 PM IST

x
तखतपुर। सूरीघाट, निगारबंद में भतीजा ने अपने चाचा की जमकर पिटाई कर दिया। तखतपुर पुलिस ने मामले में चाचा की रिपोर्ट पर भतीजा के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
तखतपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरीघाट निगारबंद निवासी बिसाहू धुरी अपने घर तोड़ने के लिए जेसीबी मंगवाया था। जेसीबी को देखकर उनका भतीजा अनिल धुरी तुम जेसीबी क्यों मंगवाए हो कहकर गाली- गलौज करने लगा उसने गाली- गलौज देने के लिए मना किया तो आक्रोशित होकर भतीजा ने लाठी से बिसाहू धुरी की जमकर पिटाई कर दिया। इससे बिसाहू के सिर, हाथ पैर में चोटें आई हैं। मामले में तखतपुर पुलिस ने आरोपित भतीजा अनिल धुरी के खिलाफ आइपीसी की धारा 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
Next Story





