छत्तीसगढ़

न धन की कमी से रुकेगी पढ़ाई, न इलाज: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 200 हितग्राहियों को दिए 20 लाख के अनुदान

jantaserishta.com
9 May 2026 7:52 PM IST
न धन की कमी से रुकेगी पढ़ाई, न इलाज: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 200 हितग्राहियों को दिए 20 लाख के अनुदान
x
रायपुर: "नर सेवा ही नारायण सेवा है। मेरा प्रयास है कि धन के अभाव में न तो किसी युवा की शिक्षा रुके और न ही किसी बीमार का इलाज रुके" यह कहना है रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने जनसेवा और सांस्कृतिक संरक्षण की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए शनिवार को 200 हितग्राहियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रामायण मंडली, भजन मंडली और जसगीत मंडलियों को संस्थागत अनुदान प्रदान किया। जिसके तहत कुल 20 लाख रुपए की अनुदान राशि के चेक वितरित किए।
शिक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता
सांसद अग्रवाल ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्यक्तिगत रूप से रुचि लेते हुए बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाई। उन्होंने कहा कि, यह अनुदान राशि सीधे तौर पर उन परिवारों को संबल देगी जो विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे हैं धन की कमी के कारण गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित न हो, या कोई गरीब मरीज पैसे के अभाव में इलाज से वंचित न रह जाए इसलिए यह अनुदान राशि के चेक वितरित किए गए हैं।
लोक संस्कृति और भक्ति का सम्मान
छत्तीसगढ़ की पारंपरिक धरोहर को सहेजने के लिए सांसद अग्रवाल ने रामायण मंडली, भजन मंडली और जसगीत मंडलियों को संस्थागत अनुदान प्रदान किया। उनका मानना है कि ये मंडलियाँ हमारे समाज में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का संचार करती हैं। सहायता पाने वालों में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और सभी धर्मों के लोग शामिल हैं। सांस्कृतिक मंडलियों को वाद्य यंत्र और अन्य सामग्री हेतु वित्तीय सहायता दी गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story