छत्तीसगढ़

उधारी विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, ब्लेड से हमला, पति-पत्नी गिरफ्तार

Shantanu Roy
18 Feb 2026 12:34 AM IST
उधारी विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, ब्लेड से हमला, पति-पत्नी गिरफ्तार
x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले के थाना पुसौर क्षेत्र में उधारी रकम को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट और धारदार वस्तु से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। घटना ने क्षेत्र में एक बार फिर आपसी विवादों के बढ़ते तनाव और कानून-व्यवस्था के प्रति पुलिस की सख्ती को उजागर किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 12, सारथी मोहल्ला पुसौर निवासी विक्रम सारथी (29 वर्ष) ने 25 जनवरी 2026 को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके बड़े भाई विक्की सारथी और चाची गुरबारी सारथी के साथ पड़ोसी दिलीप सारथी और उसकी पत्नी दीपा सारथी ने गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

विवाद के दौरान दीपा सारथी ने कथित तौर पर ब्लेड से हमला कर विक्रम सारथी और उसकी चाची को घायल कर दिया। रिपोर्टकर्ता के अनुसार, कुछ माह पूर्व उसकी भाभी सरोज सारथी ने पड़ोस में रहने वाली दीपा सारथी को लगभग 3,000 रुपये उधार दिए थे। रकम वापस मांगने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते-ही-देखते झगड़े में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान दिलीप सारथी भी मौके पर पहुंचा और विवाद बढ़ाते हुए मारपीट करने लगा। बीच-बचाव के लिए आए परिजनों पर ब्लेड से हमला किया गया, जिससे दोनों को चोटें आईं। शिकायत के आधार पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान घायलों के मेडिकल परीक्षण में डॉक्टरों ने धारदार वस्तु से चोट की पुष्टि की। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में गैर-जमानतीय धारा 118(1) बीएनएस को जोड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी दिलीप सारथी पूर्व में भी आदतन अपराधी रहा है और उसके विरुद्ध सड़क दुर्घटना तथा आबकारी अधिनियम से जुड़े प्रकरण दर्ज हैं। उसके खिलाफ पहले भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पुराना शेविंग ब्लेड भी जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि आपसी विवादों को हिंसक रूप देने और कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsरायगढ़ मारपीटथाना पुसौरउधारी विवादब्लेड से हमलादिलीप सारथीदीपा सारथी गिरफ्तारभारतीय न्याय संहिता BNSगैर जमानतीय धारा 118(1)रायगढ़ पुलिस कार्रवाईशशि मोहन सिंह एसएसपी रायगढ़छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजक्राइम न्यूजRaigarh assaultPusaur police stationloan disputeattack with bladeDilip SarathiDeepa Sarathi arrestedIndian Penal Code BNSnon-bailable section 118(1)Raigarh police actionShashi Mohan Singh SSP RaigarhChhattisgarh crime newscrime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story