छत्तीसगढ़

पांच मंजिला बिल्डिंग से पड़ोसी परेशान, अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

jantaserishta.com
16 Oct 2026 1:01 PM IST
पांच मंजिला बिल्डिंग से पड़ोसी परेशान, अधिकारियों से कार्रवाई की मांग
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: शहर की सोनगंगा आवासीय कॉलोनी में पांच मंजिला इमारत बनाए जाने का मामला सामने आया है। कॉलोनी के रहवासियों ने निर्माण को अवैध बताते हुए संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। रहवासियों का आरोप है कि निर्माण के दौरान भवन निर्माण संबंधी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे आसपास रहने वाले परिवारों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायत के अनुसार, निर्माणाधीन भवन के सामने सड़क की चौड़ाई कम है। वहीं, भवन के आसपास पर्याप्त जगह नहीं छोड़े जाने के कारण पड़ोसी मकानों में हवा और रोशनी की समस्या होने की बात कही गई है। रहवासियों ने आरोप लगाया है कि निर्माण के चलते एक पड़ोसी के मकान में सीपेज की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि फ्लैट के शौचालय का वेंटिलेशन पड़ोसी मकानों की ओर खोला जा रहा है, जिससे उनकी निजता प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा, निर्माण स्थल पर पार्किंग का हिस्सा खुला होने और मजदूरों के आने-जाने से आसपास के घरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है।
रहवासियों ने यह भी आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य देर रात तक जारी रहता है, जिससे उन्हें परेशानी होती है। शिकायत में निर्माण के दौरान घर की ओर कैमरा लगाए जाने और तराई के समय पानी घर के सदस्यों तथा सूखने के लिए रखे कपड़ों पर गिरने की बात भी कही गई है।
शिकायत के मुताबिक, शुरुआत में भवन को निजी निवास के उद्देश्य से बनाने की बात कही गई थी, लेकिन अब यहां फ्लैट खरीदने के इच्छुक लोगों के आने की जानकारी मिल रही है। इससे रहवासियों ने निर्माण के व्यावसायिक उद्देश्य को लेकर भी सवाल उठाए हैं। रहवासियों ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण स्थल का निरीक्षण कराने, भवन निर्माण की अनुमति और नियमों की जांच करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निर्माण कार्य पर रोक लगाकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story