छत्तीसगढ़

नाबालिग बेटी को भगा कर ले गया पड़ोसी, पिता का आरोप

Nil dhankar
17 March 2022 10:14 AM IST
नाबालिग बेटी को भगा कर ले गया पड़ोसी, पिता का आरोप
x

रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिक लड़की के लापता होने की जानकारी मिली है। लापता लड़की के भनपुरी निवासी पिता ने अपने ही परिचित पर बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने का आरोप लगाया है और इसकी एफआईआर खमतराई थाने में दर्ज करवाई है।

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार परीचित की पहचान लड़की के पड़ोसी के तौर पर हुई है जो स्वयं भी नाबालिक ही है जिसने अपनी मोटरसाइकिल पर लडकी को भगाया है , जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है और इनके देर रात वापस आने की संभावना भी जताई है जिसकी पुष्टि अभी नही हुई है।


Next Story