छत्तीसगढ़

पड़ोसी ने बेटे संग मिलकर कर दी महिला की पिटाई, पानी छूने का लगाया आरोप

Nilmani Pal
29 May 2022 11:24 AM GMT
पड़ोसी ने बेटे संग मिलकर कर दी महिला की पिटाई, पानी छूने का लगाया आरोप
x

बिलासपुर। सार्वजनिक नल में पानी भरने गई महिला पर पानी को छूने का आरोप लगाकर पड़ोसी और उसके बेटे ने पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने जातिगत गालियां देने का भी आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना कोटा क्षेत्र की है।

कोटा क्षेत्र में रहने वाली गृहणी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह गांव के सार्वजनिक नल में पानी भरने के लिए गई थी। इस दौरान वहां पर मोहल्ले में रहने वाली महिला पहले से पानी भर रही थी। महिला अपने बर्तन को नीचे रख रही थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ने पानी को छू देने का आरोप लगाकर गाली-गलौज करने लगी। साथ ही अपने बर्तन में भरे पानी को फेंककर नल से दूसरी बार पानी भरा। इस दौरान उसने जातिगत गालियां भी दी। बाद में पीड़ित पानी भरकर अपने घर चली गई। दूसरा बर्तन लेकर वह पानी भरने जा रही थी। इस पर पड़ोसी महिला ने अपने घर के सामने उसे रोक लिया। उसने अपने बेटों को पानी छूने की बात कहते हुए फिर से गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर महिला ने अपने बेटों के साथ मिलकर पीड़ित की पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने घटना की शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story