छत्तीसगढ़

पड़ोसी किराएदार ने वकील को दी जान से मारने की धमकी

Nilmani Pal
3 Feb 2022 10:37 AM IST
पड़ोसी किराएदार ने वकील को दी जान से मारने की धमकी
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। पड़ोसी किरायेदार द्वारा वकील को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत वकील ने सिविल लाइन थाने में की है. और पुलिस को बताया कि किराये मकान में रहने वाले मनोज सिंह ठाकुर भी अपने परिवार के साथ रहता है. सुबह जब घर पर ही था कि उसी समय बाहर से आवाज आयी तो बाहर निकलकर देखा, तो हमारे पानी को खराब कर रहे हो कहा. जिस पर मनोज सिंह ठाकुर के पुत्र बिट्टू ठाकुर द्वारा जबरन अश्लील व बुरी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. और आरोपी के खिलाफ 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

Next Story