छत्तीसगढ़

पड़ोसी ने युवक को मारा चाकू, सिम्स में कराया गया भर्ती

Nil dhankar
18 Dec 2021 2:01 PM IST
पड़ोसी ने युवक को मारा चाकू, सिम्स में कराया गया भर्ती
x

DEMO PIC 

बिलासपुर। कोनी में पुरानी रंजिश पर पड़ोसी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को सिम्स में भर्ती कराया गया है। इसकी शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कोनी के साई मंदिर के पास रहने वाले शिव प्रसाद यादव(33) टेंट हाउस में काम करते हैं। गुरुवार की रात उनके घर के सामने जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था। रात 12 बजे वे जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गए।

इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले अंकित यादव ने पुरानी रंजिश पर गाली-गलौज शुरू कर दी। शिव प्रसाद ने इसका विरोध किया। इस पर युवक ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। इसके बाद घायल शिव को सिम्स में भर्ती कराया। उपचार के बाद शुक्रवार को पीड़ित ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


Next Story