छत्तीसगढ़

पड़ोसी हत्यारा, टोनही के शक में महिला को उतार दिया मौत के घाट

Nil dhankar
15 Dec 2022 8:33 AM IST
पड़ोसी हत्यारा, टोनही के शक में महिला को उतार दिया मौत के घाट
x
छग

अंबिकापुर। जिले के बतौली थाना अंतर्गत ग्राम चिरगा के खालपारा में एक महिला पर उसी का पड़ोसी टोनही का शक करता था और इससे आए दिन विवाद होता था। इसी रंजिश में ग्रामीण ने मंगलवार की रात टांगी से वार कर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी भी जब्त कर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम चिरगा खालपारा निवासी रजमनिया बाई मंगलवार रात परछी में सोयी थी। इसी दौरान रात में पड़ोस का रहने वाला सीमन राम उर्फ सीमा पहुंचा और टांगी से वार कर रजमनिया की हत्या कर दी। उसने कनपटी के पास टांगी से वार किया था। हत्या के बाद वह अपने घर चला गया। सुबह रजमनिया नहीं उठी तो परिजन उसे देखने गए। इसके बाद पता चला कि उसकी हत्या हो गई है।

सूचना पर पुलिस ने आरोपी की पतासाजी की शुरू की। इसी बीच पता चला कि रजमनिया के ऊपर सीमन राम टोनही होने का संदेह करता था। पुलिस ने सीमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने बताया कि रजमनिया बाई पर आरोपी टोनही का संदेह करता था। इससे दोनों में विवाद हुआ था। इसी रंजिश को लेकर आरोपी ने मौका पाकर रजमनिया की हत्या कर दी।

Next Story