छत्तीसगढ़

जमीन विवाद में पड़ोसी ने हथौड़े से किया जानलेवा हमला, रायपुर के इस इलाके की घटना

Admin2
7 Jun 2021 12:31 PM IST
जमीन विवाद में पड़ोसी ने हथौड़े से किया जानलेवा हमला, रायपुर के इस इलाके की घटना
x
FIR दर्ज

छत्त्तीसगढ़। रायपुर में मामूली बात पर मारपीट का मामला सामने आया है। दिवाल तोड़ने से मना करने पर पड़ोसी ने जान से मारने की धमकी देकर हथौड़े से पैर के अंगुठे पर मारकर चोट पहुंचाया। मामले की रिपोर्ट आमानाका थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार आमानाका टाटीबंध निवासी गौरव श्रीवास्तव उर्फ सोनी 62 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 6 जून को प्रार्थी का पड़ोसी रमाकांत तिवारी 51 वर्ष हाऊसिंगबोर्ड कालोनी के पड़ोस में रहने वाले अनुराग पाठक का मकान का दिवाल तोड़ रहा था। इसे तोड़ने से मना करने पर रमाकांत तिवारी ने प्रार्थी को जाने से मारने की धमकी देकर गाली-गलौच करते हुए 'तु कौन होता है रोकने वाला' कहकर उसके अंगुठे पर हथौड़े से मार दिया। इसके कारण उसका अंगुठा फैक्चर हो गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलााफ धारा 325 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story