छत्तीसगढ़

नेहरू जी की आज भी है आवश्यकता : अरुण वोरा

Nil dhankar
27 May 2024 12:29 PM IST
नेहरू जी की आज भी है आवश्यकता : अरुण वोरा
x
दुर्ग/भिलाई। आज पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 60वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा, "देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू न केवल भारत के बल्कि विश्व के एक महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण और मानव उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने पूरे देश को प्रेम, एकता और शांति का संदेश दिया, जिसकी आज के समय में वास्तविकता में बहुत आवश्यकता है।

नेहरू जी ने एक ऐसे समाज की स्थापना का सपना देखा था जो समता और समानता पर आधारित हो, जिसमें किसी भी प्रकार का शोषण, उच्च-नीच, छुआछूत, अन्याय और अत्याचार न हो, तथा सभी को समान अधिकार प्राप्त हों। उनका दृष्टिकोण आज भी हमारे समाज के लिए प्रासंगिक और प्रेरणादायक है। श्री अरुण वोरा ने कहा कि वर्तमान समय की चुनौतियों को देखते हुए नेहरू जी के आदर्श और उनके विचार हमें सही दिशा दिखाने में सहायक हो सकते हैं। उनके द्वारा दिया गया प्रेम, एकता और शांति का संदेश आज भी हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।



Next Story