छत्तीसगढ़

शासकीय कार्य में लापरवाही, कर्मचारी के वेतन रोकने का आदेश हुआ जारी

Nilmani Pal
30 Dec 2021 5:00 AM GMT
शासकीय कार्य में लापरवाही, कर्मचारी के वेतन रोकने का आदेश हुआ जारी
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। संभागायुक्त डा. संजय अलंग ने संभागीय मुख्यालय बिलासपुर में विभिन्ना कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। रिकार्ड और पंजी समुचित रूप से संधारित नहीं करने पर उन्होंने दो कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस और एक कर्मचारी का वेतन वृद्धि रोेकने का निर्देश दिया। संभागायुक्त डा. अलंग ने सबसे पहले राजस्व मंडल परिसर में स्थित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन यंत्री कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सभी शाखाओं में बारी-बारी से संधारित पंजियों और रिकार्ड का निरीक्षण किया।

आवक-जावक पंजी में नियमानुसार एंट्री नहीं करने पर उन्होंने प्रभारी लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी करने कहा। इसी तरह स्थापना शाखा में कर्मचारियों के सर्विस बुक अपडेट नहीं होने पर नाराजगी जताई और संबंधित लिपिक को कारण बताओं नोटिस जारी करने कहा। केश बुक पूर्ण नहीं होने पर प्रभारी लिपिक का वेतन वृद्धि रोकने का निर्देश दिया। लेखा शाखा में संधारित सभी पंजियों की जांच की गई। डा. अलंग ने अधीक्षण अभियंता से कहा कि कार्यालय में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियों को एक-एक टेबल निरीक्षण करने का दायित्व सौंपे और अगले माह तक कार्यालय के सभी रिकार्ड अपडेट करने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने महिला एवं बाल विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय के पंजी और रिकार्ड पूर्ण नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। उपस्थित पंजी, आवक-जावक पंजी, केश पंजी, भंडार पंजी का निरीक्षण किया। केश पंजी से भंडार पंजी का मिलान करने कहा। वितरण पंजी, आंबटन पंजी, संधारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कर्मचारियों का अपूर्ण सर्विस बुक दो हफ्ते के भीतर पूर्ण और सत्यापित नहीं होता है तो संबंधित शाखा लिपिक पर कार्रवाई के निर्देश दिए। विभाग द्वारा संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र की जानकारी ली। वहीं संभागायुक्त ,जिला पंचायत कार्यालय गए और वहां मनरेगा प्रकोष्ठ, कम्प्यूटर कक्ष, ग्रामीण आजीविका मिशन, स्थापना, आवक-जावक आदि शाखा का निरीक्षण किया।

Next Story