छत्तीसगढ़
30 अगस्त को होगी NEET-PG परीक्षा, परीक्षा केंद्र पर तैयारियां पूरी
jantaserishta.com
28 Aug 2026 9:48 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
अम्बिकापुर: NEET-PG की परीक्षा 30 अगस्त 2026 को अंबिकापुर में आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन लाईवलीहुड कॉलेज अंबिकापुर परीक्षा केंद्र में किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 09ः00 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 07ः00 बजे से शुरू होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा प्रवेश संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी के प्राचार्य सह नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न संचालन हेतु परीक्षा केन्द्र पर सुरक्षा यातायात व्यवस्था एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





