छत्तीसगढ़

भिलाई निगम चुनाव में कांग्रेस से नीरज पाल बने मेयर

Nilmani Pal
6 Jan 2022 9:33 AM GMT
भिलाई निगम चुनाव में कांग्रेस से नीरज पाल बने मेयर
x

भिलाई। भिलाई में महापौर की काउंटिंग समाप्त हो चुकी है। भिलाई को पांचवा मेयर मिल गया है। भिलाई के पांचवे मेयर होंगे कांग्रेस के नीरज पाल। नीरज पाल 44 वोट पड़े। वही भाजपा के महेश वर्मा को 22 वोट और निर्दलीय खड़े योगेश साहू को 4 वोट मिले।

आज सुबह पहले 70 पार्षदगणों का शपथ ग्रहण पूरा हुआ। 1,30 बजे से ढाई बजे तक महापौर व सभापति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें अपील समिति के अध्यक्ष का भी चयन हुआ। नगर निगम में महापौर और सभापति की सीट आरक्षित थी। इसे देखते हुए यह भी मांग की जा रही थी कि जब सीट सामान्य है तो मेयर और सभापति भी सामान्य होना चाहिए। इस दौड़ में सुभद्रा सिंह और केशव चौबे का नाम सबसे आगे आ रहा था। लेकिन केशव और सुभद्रा दोनों ही नाम को बड़े नेता मेयर के लिए नहीं लाना चाहते थे। इसलिए सामान्य सीट के लिए सामान्य मेयर वाली बात को हवा नहीं दी जा रही थी।

Next Story